Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल आज देवभोग प्रवास : पुन्नी मेले का जो पारंपरिक और धार्मिक महत्व था, उसे समाप्त करने की दिशा में सरकार काम कर रही है-अमितेश शुक्ल

Praveen Nishee Mon, Feb 9, 2026

गरियाबंद। (रोशन लाल अवस्थी की कलम से) छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल आज देवभोग प्रवास पर रहे। इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

मीडिया से चर्चा करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि राजिम कुंभ मेला इस बार भारी व्यवस्थाओं के बीच आयोजित किया जा रहा है, लेकिन ठेका प्रणाली से इसके संचालन को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुन्नी मेले का जो पारंपरिक और धार्मिक महत्व था, उसे समाप्त करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

ग्राम पंचायतों के कामकाज को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। शुक्ल ने कहा कि सरकार पंचायतों को पर्याप्त कार्य और बजट उपलब्ध कराने में विफल रही है। मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर भी उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि नाम बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती, जमीनी स्तर पर काम होना जरूरी है।

वहीं नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहा नक्सल विरोधी अभियान गंभीरता से संचालित हो रहा है और इस दिशा में सरकार अच्छा कार्य कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें