Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित

Admin Fri, Mar 8, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भाजपा एमसीबी के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 09 मार्च को राजधानी के राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महा सम्मेलन होगा। महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी गई। किसान महा सम्मेलन को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है। महा सम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुंचकर शिरकत करेंगे। महा सम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाईयों का प्रतिनिधित्व होगा। किसान महा सम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। कृषक उन्नति योजना को तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। भाजपा जब भी सत्ता में आई है, उसने गाँव, गरीब और किसान के हित का ही चिंतमन किया है। डॉ. रमन सिंह जी के मुख्यमंत्रित्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री  मोदी जी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा किसानों के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जारी हुए हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। स्व-सहायता समूहों को कृषि क्षेत्र से जोड़कर भाजपा की सरकार कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए क्रांतिकारी निर्णय ले रही है। भाजपा की सरकार ने किसानी के काम को लाभकारी बनाने की चिंता करके सिंचाई की सुविधाएँ बढाईं और किसानों को सिंचाई पम्प उपलब्ध कराए और सिचाई का रकबा बढ़ाया। किसानों की उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का हम अभिनंदन करते हैं। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें