Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: जेनेटिक और मानसिक इनकी सोच है ये लोग देश को तोड़ने वाले लोग है, हम लोग अखंड भारत बनाने वाले लोग है हमारा भारत अखंड भारत बनेगा- श्याम बिहारी जायसवाल

Admin Tue, Feb 13, 2024

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240213-WA0436.mp4"][/video] मनेंद्रगढ़।एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर पलट वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की सोच जो है जेनेटिक सोच है इनके पूर्वजो ने जिस प्रकार से देश को बांटा इनकी देश को बांटने की मानसिकता निकल नही रही है । इतना समझ ले राहुल गांधी देश को तोड़ने वाले देश को बांटने वाले बहुत से लोग आये लेकिन ये भारत वही है । न झुका न टूटा इनकी पुरानी सोच है । इनकी जेनेटिक और मानसिक सोच है ये लोग देश को तोड़ने वाले लोग है इसलिये इनकी सोच देश को तोड़ने में रहती है हम लोग अखंड भारत बनाने वाले लोग है हमारा भारत अखंड भारत बनेगा । नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ चुका है,इनके बोलने से कुछ नही होता । वही राहुल की न्याय यात्रा को लेकर कहा की इनका अलग ही अंदाज रहता है खेतो में हल चलते हुए फ़ोटो खिंचते सेल्फी लेते वैसे राहुल गांधी कुछ भी करते रहते है । ये केवल मीडिया में हाईलाइट सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करते रहते है ।बाकी इनकी यात्रा में आप देख रहे होंगे किस तरह का उत्साह है । जब छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार थी तब छत्तीसगढ़ की जनता ने उनको नकार दिया, मैं नही समझता कि उनकी यात्रा से कुछ फायदा होने वाली है, अपने लोगो को न्याय दिलाये,जो लोग आज इधर घूम रहे है,आपस मे लड़ रहे है, न्याय यात्रा निकाले सब तो चौपट हो गया । पिछली बार छत्तीसगढ़ आये थे मध्यप्रदेश भी आये थे राजस्थान भी आये थे क्या हुआ जनता इनका हिसाब किताब कर दी । अब भारत की जनता और छत्तीसगढ़ के लोग सब कुछ समझ चुके है, 68 सीट देने के बाद जनता ठगा सा महसूस किया ये 75 पर का नारा लगा रहे थे 35 पर नही कर पाए यह इनका अस्तित्व समाप्त हो रहा है अस्तित्व को बचाने के लिए यह यात्रा हो रही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें