Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

: अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से मचा हड़कंप

Admin Wed, May 31, 2023

बैकुंठपुर ।कोरिया जिले के चरचा क्षेत्र के तीस हजार की आबादी वाले नगर पालिका शिवपुर चरचा स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रवासियों में बेहद आक्रोश है भीषण गर्मी में गरीब मरीज परेशान हो रहे हैं गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को और भी ज्यादा परेशानी होने लगी है मरीजों को बैकुंठपुर मुख्यालय का 15 किलोमीटर का सफर तय कर अब मरीजों जिला अस्पताल बैकुंठपुर जाना पड़ेगा पड़ रहा है। सीएम ने भेट मुलाकात में दी थी सौगात बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 माह पूर्व भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवपुर चरचा में 20 बिस्तर चिकित्सालय की घोषणा की थी किंतु यह घोषणा भी अब तक पूरा नहीं हुई है। सीएमएचओ डॉ सिंगर ने बताया कि चरचा के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो संचालित हो रहा था वाह शासन से स्वीकृत नहीं था। हमारे जो भी स्टाफ थे वहां पर अटैच करके उपचार कर रहे थे। वहा कोई भी पद के लिए शासन के द्वारा स्वीकृत नहीं है।शासन से 25 अप्रैल को निर्देश आया था। उसके तहत इस स्थानीयकरण खत्म किया है। और सभी का मूल पद स्थापना आदेश जारी किया था। क्योंकि वहां जनसंख्या ज्यादा है और ओपीडी ठीक रहती थी। स्वास्थ्य केंद्र के लिए अभी शासन को पत्र भी भेजा गया है स्थानीयकरण करने के लिए शासन से आदेश आने पर और व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। सीएम की घोषणा मे कहा था जो 20 बिस्तर चिकित्सालय लेकर सीजीएमएससी के प्रक्रिया में है।वहां के लिए हेल्थ सेंटर स्वीकृति हो जाएगी तो डॉक्टर पद स्वीकृत हो जाएगी।

स्वास्थ्य केंद्र के लेकर राजनीति शुरू....

कोरिया जिले के बीजेपी अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि चरचा स्वास्थ्य सुविधा बंद हो जाने से वहां की जनता परेशान हो रही है अगर वहां के स्वास्थ्य सुविधा से बहाल नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन करें और आंदोलन करेंगी। कोरिया जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि चरचा क्षेत्र एसईसीएल कॉलरी क्षेत्रीय भी कर्मचारियों के लिए एक अस्पताल है। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ को अटैच करके उपचार कर रहे थे। शासन के दौरा स्टाफ को मूल पदस्थान पर कार्य करने के निर्देश जारी किया गया था इसलिए मूल पदस्थान पर भेज दिया गया है। जल्द ही वहा डाक्टर स्टाफ पोस्टिंग की जाएगी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें