Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

शिविर में प्राणायाम के महत्व एवं लाभ को बताया जाएगा : नव वर्ष के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय निशुल्क योग शिविर 1 जनवरी से

Praveen Nishee Wed, Dec 31, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। नव वर्ष के उपलक्ष्य में "स्वस्थ व्यक्ति -स्वस्थ राष्ट्र "की भावना पर आधारित , त्रि दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन 1 जनवरी से 3 जनवरी 2026 तक सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में प्रातः 6:30 से सूर्य नमस्कार से प्रारंभ किया जाएगा। योग शिविर का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। शिविर के समापन अवसर पर सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ संदीप चंदेल उपस्थित रहेंगे। शिविर में प्राणायाम के महत्व एवं लाभ ही बताया जाएगा। शिविर में आने वाले समस्त योग साधकों को प्राणायाम के संपूर्ण आठ प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा। जिसमें भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम,बाह्य प्राणायाम (त्रिबंध के साथ), उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ओम का उच्चारण सम्मिलित है।

शिविर में सर्दी जुकाम एलर्जी श्वास रोग दमा पुराना नजला साइनस आदि कफ रोगों के लिए उपयोगी प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम का विधिवत जानकारी दी जाएगी। शिविर के अधिक जानकारी के लिए वार्ड नंबर 10 स्थित योग परामर्श केंद्र से संपर्क किया जा सकता है या योग प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 77710 18 161 से संपर्क किया जा सकता है।

योग को जीवन दर्शन एवं जीवन पद्धति बताते हुए योग प्रशिक्षक उपाध्याय ने इस योग शिविर में अधिक से अधिक योग साधकों को योग शिविर में आने और अपने जीवन में योग को आत्मसात करने की पुरजोर अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें