Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: जंगल- जंगल, जश्न मनाने  चली कुल्हाड़ी, आरी  फिर  पेड़ सांस आहिस्ता छोड़ो  "शकुनि "की तैयारी फिर

Admin Tue, Mar 5, 2024

गारंटी 370की
विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन, लोकसभा चुनाव के पहले ही बहुत कमजोर हो गया है । पाले बदलने में माहिर नीतीश कुमार ने गठबंधन की रही सही कसर भी पूरी कर दी। वे अब  मोदी के आशीर्वाद से ही फलना फूलना चाहते हैं।  अब श्री राम के भव्य मंदिर के निमंत्रण को "ठुकरानेवाले -"हक्के-बक्के हैं कि अब कौन सी चाल चली जाए?
 विपक्ष में अब खालीपन दिखाई दे रहा है। -"मोदी की गारंटी "का नारे  पर  ही अब  लोगों को  विश्वास है ।मोदी की गारंटी का असर 370 पार के रूप में दिखाई दे सकता है। कांग्रेस के लिए इस रण को जीतना फिलहाल  तो मुश्किल ही प्रतीत हो रहा है।
  • शैक्षणिक भ्रमण एवं फर्जी बिल वाउचर्स 
छत्तीसगढ़ के  स्कूलों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की जाती है ,लेकिन अधिकांश स्कूलों में स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराने के नाम पर 8 से 10 किलोमीटर के परिधि में  छात्रों को भ्रमण करा कर  ,कोरम पूरा कर लिया जाता है, और फर्जी बिल वाउचर लगाकर पूरे पैसे शैक्षणिक भ्रमण के नाम   आहरित कर लिए जाते है ।अभी    कांकेर के स्कूलों में शैक्षणिक भ्रमण योजना के नाम पर अनियमितता सामने आई है। जहां बस की जगह मोटरसाइकिल  स्कूटी पर और एंबुलेंस से बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया है। इसके  फर्जी दस्तावेज  के प्रमाण सामने सामने आए हेैं । सूचना के अधिकार के तहत यदि मनेद्रगढ़ के शासकीय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण के बिल वाउचर को देखा जाए तो निसंदेह भारी मात्रा में फर्जी बिल वाउचर लगे हुए दिखेंगे। पत्रकारोंको इसका इस प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों में गफलत करने वाले प्राचार्या  के चेहरे से नकाब उतारना चाहिए।
लोकसभा के दमदार 11 प्रत्याशी
भाजपा ने  छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव  की 11 सीटों पर अपने दमदार प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लोकसभा से सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम  शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का है। उनकी लोकप्रियता को एवं स्पष्ट छवि के कारण पार्टी उनके जीत के प्रति पूरी तरीके से आशान्वित है।
कोरबा लोकसभा सीट से  सुश्री सरोज पांडे  तेजतर्रार नेत्री  को प्रत्याशी बनाया  गया है जो संगठन में बेहद सक्रिय एवं प्रतिष्ठित भी हैं। राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडे ने सांसद निधि का  एक बड़ा हिस्सा कोरबा को दिया है  ।उन्होंने कोरबा  संसदीय क्षेत्र के विकास  के लिए 12 करोड़ जारी किए हैं। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के समस्त संसदीय क्षेत्र सुश्री सरोज पांडे  के प्रत्याशी चुने जाने से उनकी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वन्वित है । कोरबा लोकसभा  क्षेत्र के अंतर्गत अभी कई बार मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले  में  सरोज  पांडे का होगा , यह उम्मीद की जा रही है कि इस क्षेत्र में कुछ बड़ी फैक्ट्री एव  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल  के प्रयास  से  स्वीकृत नागपुर- चिरमिरी हॉल्ट ट्रेन  , एवं  कुछ और रेल सुविधाओं का लाभ भी यहां की जनता को मिल सकेगा ।
 प्रभावशाली लोगों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बहुत तेजी से लोगों के दिल को जीत लिया है। यह सर्वे मीडिया समूह के"इंडियन एक्सप्रेस:"  ने किया है। विधानसभा चुनावमें घोषणा पत्र की 20 गारंटी में से 12 पर कार्य शुरूहो गया है। भाजपा अपने विधानसभा  चुनाव के दौरान  घोषित घोषणा पत्र के किए गए वादों को चुन-चुन के पूरा कर रही है। इसका पूरा लाभ लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है
पुरातात्विक अरुण शर्मा का देहांत
सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज बनाने का ख्वाब लिए वरिष्ठ पुरातत्ववेत्ता  अरुण शर्मा(92) का  देहांत हो गया। उनकी ही खोज में  राम मंदिर वह अहम सबूत सामने आया था  । उनके पुरातात्विक साक्ष्य   को आधार मानकर अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई। सिरपुर में उन्होंने शिव जी के 22 मंदिर खोजे थे। अपने शोध में यह बताया था कि सिरपुर नगरी में जैन ,बौद्ध के अलावा हिंदू धर्म के शैव और वैष्णव मत को मानने वाले लोग भी रहा करते थे। पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में अरुण शर्मा का विशेष योगदान रहा। अरुण शर्मा ने पुरातत्व और इससे जुड़े विषयों पर 35 से ज्यादा किताबें लिखी। इन किताबों में अयोध्या मामले में खुदाई के दौरान मिले अवशेषों के साक्ष्य पर अंग्रेजी भाषा में भी किताबें लिखी। पुरातत्व विद पद्मश्री डॉ अरुण कुमार शर्मा ने कई रहस्यों पर से पर्दा हटाया था।
बीजेपी की व्यापक तैयारी
लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। सही समय पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने  सभी 11 सीटों के लिए अपने जीतने वाले संभावित प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।अब  प्रदेश की जनता से बीजेपी घोषणा पत्र के लिए सुझाव भी मांगेगी। जनता के सुझाव के हिसाब से घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इधर कांग्रेस पार्टी  भी अपने प्रत्याशी का चयन  एकाध दो दिन में कर सकती हैं। अधिकांश लोकसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी  तो कर लिए गए हैं लेकिन उनकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना एवं सूत्र के अनुसार इस बार भूपेश बघेल पूर्व सीएम भी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतारे जा सकते हैं ।उनके लिए राजनांदगांव सीट सुरक्षित समझी जा रही है। वही बस्तर से दीपक बैज का नाम लिया जा रहा है। भाजपा के पास बताने के लिए बड़े ठोस मुद्दे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास जनता को बताने के लिए बड़े सफल मुद्दे हैं ।सफल योजनाएं भी हैं । "महतारी वंदन योजना ",उज्ज्वला योजना ,370 को हटाने तथा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आदि ऐसे मुद्दे हैं जिस पर लोकसभा चुनावमें बीजेपी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच  जाएगी। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। रण क्षेत्र में योद्धा उतरने जा रहे हैं ।यह आने वाला वक्त बतलाएगा कि मोदी की गारंटी  कितनी फलीभूत होती है या इसमें आंशिक नुकसान हो सकता है।
कोरबा लोकसभा क्षेत्र और प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे
कोरबा संसदीय क्षेत्र में आने वाले मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी भरतपुर जिले में कोरबा लोकसभा चुनाव से प्रत्याशी   सुश्री  सरोज पांडे का  मनेंद्रगढ़ आगमन हुआ। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ एवं लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने दायित्व के निर्वहन के लिए कमर कसना शुरू कर दिए हैं।
बहुत जल्दी ही चुनाव आचार संहिता भी लागू होनेवाली है। कम समय में सुश्री सरोज पांडे, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी संसदीय  क्षेत्रों में संपर्क क रही हैं।
महिला दिवस के एक दिन पहले महतारी वंदन योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के खाते में मासिक एक हजार रुपए भी आ जाएगा इससे महिलाओं का झुकाव पार्टी के तरफ दिख सकता है। चुनाव से पहले धान बेचने वाले किसानों के खातों में भी राशि  आ जाएगी इसका पूरा  लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को ही मिलेगा।
पूछते हैं सब सवाल
  • एमसीबी जिले में भी पूर्ववर्ती सरकार के निर्देशानुसार राजीव मितान क्लब खोले गए थे।  मनेन्द्रगढ़ में क्लब  के कर्ताधर्ता कौन थे ?इसका हिसाब आखिर किसके पास है ?  राजीव मितान क्लब के तहत राज्य के 33 जिलों में 13242 क्लब बनाए गए थे और 3 सालों में इन क्लबो को 132 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया था।
  • सिरौली  गोली कांड का मुख्य किरदार आखिर कौन है,?

विज्ञापन

जरूरी खबरें