Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

अचानक भरतपुर कुंवारपुर के माथमौर गाँव पहुंचे मध्यप्रदेश की सीमा से : आदिवासी बाहुल्य, हेलीकॉप्टर की आवाज़ सुनकर दौड़कर पहुंचे ग्रामीण अपने बीच सीएम को पाकर प्रसन्नता से उनके चेहरे खिले

Praveen Nishee Thu, May 8, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी।अचानक भरतपुर कुंवारपुर के माथमौर गाँव पहुंचे मध्यप्रदेश की सीमा से लगा यह गांव आदिवासी बाहुल्य है हेलीकॉप्टर की आवाज़ सुनकर दौड़कर पहुंचे ग्रामीण अपने बीच सीएम को पाकर प्रसन्नता से उनके चेहरे खिल उठे।

ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया कुछ महिलाओं ने पेड़ों से ताजे फूल तोड़कर तात्कालिक रूप से गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री को भेंट किया इस सजीव स्वागत ने गाँव की सादगी और मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ अपनी बात की शुरुआत की, जिससे माहौल देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान से ओत प्रोत हो गया योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने निकले हैं सीएम इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सुझावों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एक भावनात्मक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री श्री साय ने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया, यह दर्शाता है कि राज्य सरकार गाँव के नेतृत्व और पंचायत व्यवस्था को कितना सम्मान देती है। यह दौरा प्रदेश सरकार की जन केंद्रित नीति और गांव-गरीब-किसान के हित में प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें