Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में केंद्रीय पंचायत मंत्री  गिरिराज सिंह केंद्रीय विद्यालय के कार्यक्रम में हुए शामिल

Admin Wed, Jun 21, 2023

मनेंद्रगढ़ 21 जून 2023/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भारत सरकार  गिरिराज सिंह शामिल हुए। केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव  अमित शुक्लाउपसचिव  संजय कुमारकलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गापुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारीएसडीएम  अभिषेक कुमारक्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र  संजय कुमार मिश्रापूर्व विधायक मनेन्द्रगढ़  श्याम बिहारी जायसवालपूर्व विधायक भरतपुर श्रीमती चंपा देवी पावलेजनप्रतिनिधि तथा अन्य नागरिको ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस वर्ष एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आधारित हर घर आंगन योग के सन्देश के साथ योग दिवस मनाया गया ।

योग कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय पंचायत मंत्री  गिरिराज सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे प्राचीन संस्कृति और परम्परा का हिस्सा रहा है। आज बच्चेयुवाबुजुर्गमाताएं और बहनें  सभी योग कर रहे हैं। योग के नियमित अभ्यास से तनाव से राहत मिलती है । योग से मानसिक एवं शारीरिक रोग-विकारों से मुक्ति मिलती है। मन शांत रहता है।

योग से पाचन संबंधी समस्याख़राब रक्त परिसंचरण तंत्रश्वास क्रियानींद चक्रमस्तिष्क कार्यप्रणाली और प्रतिरक्षा में सुधार करता है और एक सम्पूर्ण शारीरिक मुद्रा देता है। ईश्वर का ध्यान कर पूरे मनोयोग से योग साधना करने से व्यक्ति का अनंत ऊर्जा से साक्षात्कार होता है। मंत्री  गिरिराज सिंह ने योग के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासनकेंद्रीय विद्यालय समितिएसईसीएल प्रबंधनपत्रकारों एवं उपस्थित नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि योग को आत्मसात कर जीवन में ख़ुशहाली लायें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें