Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

मजदूरों के हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया : असंगठित मजदूर संघ की बैठक संपन्न, जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Praveen Nishee Sat, Feb 7, 2026

मनेंद्रगढ़। असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष रमेश पटेल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारियों द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्तियां करते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां तय कीं।

जिला प्रबंध कार्यकारिणी स्थायी समिति में सुरेश विश्वकर्मा, वेद प्रकाश पांडे, नरोत्तम शर्मा, अशोक विश्वकर्मा एवं प्रवीण निशी को मनोनीत किया गया।

विधिक सलाहकार के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता विशोक खरे, संजय गुप्ता एवं कल्याण केसरी को नियुक्त किया गया।

जिला उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर चिरमिरी की अंजली सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यालय मंत्री पद पर प्रदीप गुप्ता तथा प्रचार मंत्री के रूप में संजीत सिंह का नाम तय किया गया।

कार्यसमिति सदस्य के रूप में यशोदा वर्मा (चिरमिरी), साकेत मित्तल (मनेंद्रगढ़), दिनेश पाल (खोंगापानी), उदय कुमार (चैनपुर) एवं चंद्रमणि वर्मा (मनेंद्रगढ़) को मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त गैरेज मजदूर इकाई के प्रभारी के रूप में हरमिंदर सिंह (मनेंद्रगढ़), संयोजक बाबी सिंह एवं सहसंयोजक पूरन को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मनोनयन की श्रृंखला में बिजली मिस्त्री प्रभारी विष्णु कोरी (मनेंद्रगढ़), प्लंबर संयोजक राजा (मनेंद्रगढ़), रेता-गिट्टी मजदूर संयोजक रकीब (मनेंद्रगढ़), खेतिहर मजदूर संयोजक भूपत सिंह (चैनपुर) तथा रसोईया संयोजक के रूप में पुष्पा बाई को मनोनीत किया गया।

बैठक में दूर-दराज से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों के हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें