Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

फरमानिया ट्रस्ट की पहल : ग्राम ढुलकू के बच्चों को मिला बैग और कॉपी

Praveen Nishee Fri, Jul 4, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को मजबूती देते हुए स्व. श्रीमती बनारसी देवी फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज ग्राम ढुलकू स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूली बैग और कॉपियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस पुनीत कार्य का संचालन श्रीमती अनीता फरमानिया की अगुवाई में हुआ, जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा का महत्व समझाया और कहा कि – "हमारी यह छोटी सी पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में सहायक बने, यही उद्देश्य है।"

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामीणजन व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों के चेहरों पर नई कॉपियां व बैग पाकर खुशी साफ झलक रही थी।

विद्यालय प्रबंधन ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि – "ऐसे सहयोग समाज में शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, और ग्रामीण अंचल के बच्चों में आत्मविश्वास भरते हैं।"

कार्यक्रम के समापन पर सभी को शिक्षित समाज की ओर मिलकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें