: हम हमेशा ग्रामीण महिलाओ के मध्य जा कर ही प्रतिवर्ष उनको प्रोत्साहित करने का कार्य करते है-रीता सेन
Admin Mon, Mar 18, 2024
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।महिला समता मंच मनेन्द्रगढ़ द्वारा ग्राम चौधड़ा में ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी भी मुसीबत या बाधा को दूर करते हुये जीवन को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया ग्रामीण महिलाएं आज के युग में जिस तरह स्वालंबन की ओर बढ़ रही है अपनी रोजी रोटरी मेहनत करके स्वयं का व्यवसाय करते हुये अपने गांव और अपने परिवार को उन्नति की ओर ले जा रही है समता मंच की महिलाओं द्वारा ग्राम चौघडा की मितानिनो एवं आँगनबाड़ी कार्यकताओं को सम्मानित किया गया उनके बीच कई प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया हमारी पुरानी संस्कृति के खेल जो धीरे धीरे विलुप्त हो रहे है उन खेली के वहां खिलाया गया और प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरुस्कार दिया गया
कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सेगर मुख्य अतिथि श्रीमती विभा मिश्रा विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता दीवान मंजुला कौरव,संरपंच संतोष सिंह इनकी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन श्रीमती वीरांगना श्रीवास्ताव द्वारा किया गया। मंच की अध्यक्ष श्रीमती रीता सेन ने कहा कि हम हमेशा ग्रामीण महिलाओ के मध्य जा कर ही प्रतिवर्ष उनको प्रोत्साहित करने का कार्य करते है। कार्यक्रम में शामिल मय के सदस्य श्रीमती गीता अग्तवाल, मालिनी अग्त डाली अग्र शर्मिला मित्रा, माया सेन, चंद्रावैश्य सूचाग दारा, गंगा ताम्रकार, अबू पाण्येय गीता सक्सेना, रेनु प्रसाद ईत्यादि महिलार उपस्थित थी।
विज्ञापन