Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: हम घोषणा कर मीडिया में सुर्खियां नहीं बटोरते बल्की हकीकत में काम करके जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करते हैं- श्याम विहारी जयसवाल

Admin Thu, Mar 14, 2024

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/03/VID-20240314-WA0003.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी। सर्व आदिवासी समाज एमसीबी. के द्वारा  श्याम विहारी जयसवाल  कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, व विधायक भरतपुर सोनहत श्रीमति रेणुका सिंह  का पुष्प वर्षा पटाके फोड़ कर अगवानी किया गया। मंचासीन के पहले प्रकृती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पूजन माल्यापर्ण किऐ किये, समाज द्वारा साल श्री फल स्मृति चिन्ह दे कर भव्य स्वागत किया गया सांथ ही स्वास्थ्य मितानिनों ने सरकार उनकी मागें मान जाने की खुशी में महामाला से स्वागत किया गया। मनेन्द्रगढ़ जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत डोमना पारा ईमली गोलाई महारानी दुर्गा वती गोड़वाना भवन प्रांगण में सम्मान समारोह को एवं अथिति द्वय का स्वागत उद्बोधन भागीरथी सिंह ने किया। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष  शरणसिंह मरपच्ची ने समाज की ओर से ज्ञापन दे कर कुक्ष बातों का ध्यानाकर्षित कराया समाज की ओर से ज्ञापन दिया गया श्री शरणसिंह  पेशा कानून को शतप्रतिशत प्रभावी क्रियांवयन और सरगुजा संभाग में भी बस्तर संभाग जैसे शासकीय कर्मचारियों त्रितीय वर्ग, चतुर्थ वर्ग, श्रेणी में नियुक्ति स्थानीय स्तर के अभियर्थियों से होना चाहिए और आदिवासी बहन बेटी गैर आदिवासियों में चले जाते हैं या विवाह कर लेते हैं तो उनका आ. ज. जा. आरक्षण का लाभ समाप्त हो और पैत्रक संम्पती का अन्तरण ना हो ऐसे में धारा १७० (क) (ख) का उलंघन होता है, वन अधिकार पट्टा, तिरंगा पट्टा धिरियों की भूमि को राजस्व अभिलेख में शामिल किया जाऐ।

इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री श्याम विहारी जयसवाल  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम घोषणा कर मीडिया में सुर्खियां नहीं बटोरते बल्की हकीकत में काम करके जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करते हैं आने वाले समय में सभी वादे सरकार पूरी करेगी, हर गांव की आवश्यकता अनुसार काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसी तरह  पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमति रेणुका सिंह जी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, और उन्होने अपने उद्बोधन के दौरान कही कि चुनाव जीतने के लिए वादा नहीं किया बल्की धरातल में हकीकत में उतारने का प्रयास करूंगी चाहे केल्हारी -भरतपुर से वनांचल क्षेत्र को रेल लाइन पहुंचाने, चांगभखार को जिला बनाने, विकास खण्ड बनाने की बात हो सभी पर ध्यान है। उन्होने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उतकृष्ट कार्य करने वाली १७ महिला शक्तियों को श्री फल साल एवं प्रसष्ती पत्र दे कर सम्मानित किया उज्वल भविष्य की शुभ कामना की। क्षेत्र के पारम्परिक सैला, सुआ नृत्य एवं १८ ग्रुप कलाकाररों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दिया गया। मंच का संचालन  परमेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा किया गया। समाज ने सभी अतियों और सभा में उपस्थित श्रीमति उर्मिला नेताम, ब्लाक अध्यक्ष अमोलसिंह मराबी, युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष संतोष कमरो , संतोष पोर्ते, ब्राम्हा सिंह, भुवनेश्वर पैकरा, देवन सिंह, शिवरतन मरकाम, श्रीमति कौशल्या सिंह, श्रीमति कमलेश्वरी सिंह, सुखमंती सिंह,रामप्रसाद साण्डिल, भागवत मराबी, भुपेन्द्र सिंह , सरोधन सिंह , सुजित सिंह, फिरन लकडा़, श्रीमति ललिता पाव ,पैनारी से कल्याण सिंह श्याम, रामलाल पोर्ते, आनन्द ओरकरा, कृष्ण सिंह, फूलमति उईके सरपंच, निमिष लकडा़ सरपंच, सोनमति सरपंच, संतोषी आयम, शिवनारायण खड़गंवा, रघुवर सिंह पाव, सोहन सरपंच, आरती सिंह जनपद सदस्य, सुखनन्दन भैना, रजमनिया सरपंच आदि समाज के प्रमुख उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें