Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

पुनः सिजेरियन ऑपरेशन का प्रारंभ हुआ : डॉ. रश्मि कुमार स्त्री रोग विशेषज्ञ और डॉ. मरावी निश्चेतना विशेषज्ञ के द्वारा 6 सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया

Praveen Nishee Sat, Apr 12, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,छत्तीसगढ़ शासन के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे के मार्गदर्शन एवं आदेश अनुसार पुनः सिजेरियन ऑपरेशन का प्रारंभ हुआ डॉ. रश्मि कुमार स्त्री रोग विशेषज्ञ और डॉ. मरावी निश्चेतना विशेषज्ञ के द्वारा 1 अप्रैल 2025 से आज दिनांक तक 6 सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया जिसमे माता और शिशु दोनों स्वस्थ है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में लगातार ऑपरेशन किया जा रहा है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में निशुल्क गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन किया जा रहा है जननी सुरक्षा योजना के तहत मातृत्व एवं शिशु दोनों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं को समय पर ऑपरेशन हो सके और मातृत्व और शिशु दोनों स्वस्थ और कुशल रहे।

अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सिजेरियन ऑपरेशन निरंतर होते रहेगा, जिससे कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन का लाभ मिल सकेगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें