Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Praveen Nishee Tue, Apr 1, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी ।यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सरजू यादव, वार्ड नंबर 18 के पार्षद अनिल प्रजापति, वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती माया सोनकर, वार्ड नंबर 22 के पार्षद स्वप्निल सिन्हा,श्रीमती मनप्रीत कौर, हरिभूमि के पत्रकार राम चरित्र द्विवेदी, नवभारत के पत्रकार विनय पांडे , दैनिक भास्कर के पत्रकार गुरदीप सिंह अरोड़ा, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रवीन निशी और सभाजीत यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण की महत्ता समझाई और विद्यालय के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार पांडे ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें