Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भजन संकीर्तन शनिवार को, मंदिर के गुम्बद निर्माण में सहयोग की अपील

Admin Thu, May 2, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।नगर के सबसे प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्रति शनिवार विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया जाता है. उपरोक्त सभी आयोजन में वार्ड की महिलाओं के साथ ही साथ नगर सभी वार्डों के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं. इस शनिवार को भी मंदिर में उपरोक्त आयोजन के मध्य नजर भव्य तैयारी की जा रही है. श्री हनुमान मंदिर से जुडी श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि वार्ड क्र. 12 सी एम ओ बंगला के सामने अति प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान जी का मंदिर है. यहाँ रोजाना पूजा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसके साथ ही साथ प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता हैं. सभी योजना में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह पूर्वक शामिल होते हैं.आगामी शनिवार को श्री हनुमान मंदिर में शाम 05:00 बजे से भजन कीर्तन आयोजित किया जायेगा. आयोजन को भव्य रूप देने श्रीमती लक्ष्मी जयसवाल, श्रीमती सविता पांडे, श्रीमती पिंकी जयसवाल, श्रीमती देवी पाठक, श्रीमती राजकुमारी पाठक, श्रीमती माया कश्यप, श्रीमती चंदा देवी अग्रवाल समय सभी श्रद्धालु महिलाएं सक्रिय हैं. प्राचीन श्री हनुमान मंदिर का नवीनीकरण का कार्य भी जोरों से चालू है. जो श्रद्धालु श्री हनुमान मंदिर जी का गुंबद निर्माण में सहयोग करना चाहते हों वें श्रीमती लक्ष्मी जयसवाल से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें