Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

: राज्यसभा सदस्य बनाने वाले भूपेश बघेल प्रदेश को बताएँ, इनकी सांसद निधि का पैसा कहाँ-कहाँ खर्च हुआ है? या यह पैसा भी अपने आकाओं की सेवा' में लगा दिया -कृष्ण बिहारी जायसवाल

Admin Sat, Apr 20, 2024

कोरिया। बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी के कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ियावाद का ढोल पीटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कोटे से दीगर प्रदेशों के नेताओं को राज्यसभा में भेजकर जो छल छत्तीसगढ़ के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ किया था, उस करनी का फल आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भोग रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि शनिवार को भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कोटे से चुने हुए राज्यसभा सदस्यों को खोजने के लिए पोस्टर जारी कर पूछ रही है कि आखिर प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया, लेकिन अभी तक ये सांसद दिखाई क्यों नहीं दिए? जिला अध्यक्ष ने कहा कि तीनों कांग्रेस नेता के.टी.एस. तुलसी, राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन छत्तीसगढ़ के कोटे से नहीं, भूपेश बघेल के आका के कोटे से छत्तीसगढ़वासियों का हक छीनकर राज्यसभा सदस्य बने हैं और अब इन्हें छत्तीसगढ़ से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। भूपेश बघेल, जिन्होंने अपने आकाओं को खुश करने के लिए इनको राज्यसभा सदस्य बनवाया, वे छत्तीसगढ़वासियों को स्पष्ट करें कि उनकी सांसद निधि का पैसा छत्तीसगढ़ में कहाँ-कहाँ खर्च हुआ है? या फिर, क्या यह पैसा भी उनके 'आकाओं की सेवा' में लग गया है? श्री जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद लगातार छत्तीसगढ़वासियों का अपमान कर रहे हैं। रंजीता रंजन ने कहा था कि सभी नक्सली बुरे नहीं होते। यह सीधा-सीधा नक्सली घटनाओं में शहीद हुए सैनिकों का अपमान है। जिसका कटाक्ष करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में अनिच्छुक, उपेक्षित,थके लोकसभा प्रत्याशियों को कांग्रेस ने भी उनके हाल पर छोड़ दिया है। शुक्रवार को रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय की नामांकन रैली में न तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे और न ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित थे। ऐसे हालात देखकर यह साफ-साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस में अंतर्कलह से उपजी हताशा पूरी तरह व्याप्त हो चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें