Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: जिले में छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 की आचार संहिता हुई समाप्त

Admin Tue, Feb 25, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी 2025 को मतगणना समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इसके साथ ही राज्य में लागू आदर्श आचरण संहिता को प्रभाव शून्य घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के इस निर्णय के बाद अब शासन-प्रशासन द्वारा रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान लागू आचार संहिता के कारण नई योजनाओं की घोषणा और सरकारी कार्यों पर प्रतिबंध था, लेकिन अब इन पाबंदियों के हटने से प्रशासनिक गतिविधियां पुनः सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त के आदेश के बाद पंचायतों में नव-निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें