Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं

Admin Fri, May 10, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और गृहमंत्री अमित शाह  चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें