Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: अकैडमिक पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा 2024-25 में जीते 15 गोल्ड मेडल्स

Admin Tue, Feb 18, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।अकैडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड मेडल्स एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहाँ लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं वहाँ अकैडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा पहली की छात्रा प्रत्यूषा चक्रवर्ती, कक्षा दूसरी का छात्र अनिरुद्ध अग्रवाल, कक्षा तीसरी की छात्रा आरोही मिश्रा, प्राप्ति अग्रवाल और अवंतिका देव, कक्षा चौथी का छात्र आरव श्रीवास्तव, कक्षा पांचवीं का छात्र संस्कार सिंघल, कक्षा छठवीं के छात्र शिवांश पोद्दार, अराध्या अग्रवाल और खुशी, कक्षा सातवीं का छात्र अर्नव कुमार यादव, कक्षा आठवीं के छात्र अंशदीप पुरी, सार्थक पंसारी, अक्षत गोयल और छात्रा दिक्षा प्रजापति ने गोल्ड मेडल्स जीतकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे एम.सी.बी. जिले का नाम ऊँचा किया है।अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड की परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन एवं सफलता प्राप्त करने के पीछे परीक्षा प्रभारी शिक्षिका रूबी पासी की अहम भूमिका रही तथा उन्होंने मेहनत के साथ विद्यार्थियों की तैयारी करवाईl विद्यालय के संचालक  संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार,  आशीष कक्कड़, श्रीमती आशी कक्कड़, श्री प्रशांत अग्रवाल,श्रीमती तोषी अग्रवाल डॉक्टर एस.के.सिन्हा और श्रीमती मीनू सिन्हा, प्राचार्य  पी. रविशंकर सहित समस्त अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें