Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

आज की जनदर्शन में आए 22 आवेदन : कलेक्टर ने विभागों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

Praveen Nishee Tue, Apr 8, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना, जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनदर्शन में आवेदक फूल कुवर निवासी भरहीडांड भूमि के संबंध, मीना कश्यप निवासी मनेन्द्रगढ़ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में, समस्त कार्यकर्ता निवासी कछौड़ पर्यवेक्षक कछौड़ को अन्य परियोजना में स्थानांतरण करने के संबंध में, रमसाय निवासी पिपरिया नलकूल खनन के संबंध में, दीपचंद गुप्ता निवासी चिरमिरी नामांतरण एवं नक्शा काटने के संबंध, शिवप्रसाद सिंह निवासी शिवगढ़ नवीन भवन निर्माण के संबंध, शिवप्रसाद सिंह निवासी शिवगढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान के नवीन भवन निमार्ण के संबंध, बलदेव निवासी बोड़ेमुड़ा तालाब निर्माण कार्य पर रोक लगाये जाने के संबंध में, रूबीना निवासी मनेन्द्रगढ़ अपनी दयनीय स्थिति से अवगत करने के संबंध में, धनराज निवासी लालपुर सीमांकन करने के संबंध में, रामेश्वर निवासी चनवारीडांड भूमि के संबंध में, राजू तिवारी निवासी बिछियाटोला सहायता राशि प्रदाय किये जाने के संबंध में, सुरेश कुशवाहा निवासी घटई भूमि के संबंध में, परमसुखी निवासी घटई भूमि के संबंध में, भैयालाल पटेल निवासी चैनपुर भू-अधिकार ऋण पुस्तिका दिये जाने के संबंध में, बृजमोहन सिंह निवासी चनवारीडांड आवेदक को चाही गई सम्पूर्ण जानकारी लिखित एवं प्रमाणित जानकारी प्रदान नहीं किया गया के संबंध में, नईन खान निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, अभिनव पी द्विवेदी निवासी मनेन्द्रगढ़ बैंक को दूसरे जगह शिफ्ट कराने के संबंध में, जयपाल निवासी केंवटी भूमि के संबंध में अपनी शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें