Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: भगत सिंह तिराहे में ईडी का पुतला दहन कांग्रेस के द्वारा किया गया

Admin Tue, Mar 11, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी।  जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ईडी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर हुई कार्यवाही के विरोध में मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह तिराहे में ईडी का पुतला दहन का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया जिसमें जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ईडी के पुतले को आग लगा दी गई जहा पुलिस विभाग के कर्मचारी पानी फेक कर पुतले को अपने कब्जे में कर लिया व कांग्रेस ले कार्यकर्ताओ ने जम कर नारे बाजी की । कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि ईडी ने कल हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहाँ छापा मारा था केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदनाम करने के लिए दबाव बनाने के लिये ईडी का उपयोग कर रही है जिसके विरोध में हमने आज पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था और आगे हम लोग सड़क की लड़ाई लड़ेंगे जो कांग्रेस के नेताओ को बदनाम करने की कोशिश करती रहेगी और अगर प्रशासनिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने बंद नहीं करेंगे हम ये लड़ाई आगे भी लड़ेंगे । कांग्रेस के युवा नेता वेंकटेश सिंह ( प्रदेश अध्यक्ष ) लीगल सेल , कांग्रेस  ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो ईडी ने कार्यवाही की है उसके विरोध में हमने आज पुतला दहन का कार्यक्रम किया है । ईडी एक संस्था है जिसका दुरुपयोग किस तरह से भाजपा लार रही है इसको हम लोग शुरू से देखते आ रहे है । अगर ईडी कार्यवाही करती है तो वो खुलासा क्यो नही करती किस चीज की कार्यवाही की है उनके यह क्या मिला है ये केवल हमारे नेताओं को सत्ता शासन का डर दिखाने व जो विरोध करते है उसे रोकने के लिये इस लिए आज हम लोगो ने इसका विरोध कर प्रदर्शन किया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें