Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: फर्जी इनकम टेक्स अधिकारी बनकर ज्वेलरी शाप में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी  पुलिस के गिरफ्त में

Admin Wed, Mar 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । एमसी फर्जी इनकम टेक्स अधिकारी बनकर ज्वेलरी शाप में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी  विशाल आर एन नीलंगे उर्फ दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्र महेश्वरी पिता राजकुमार नीलंगे जाति लिंगायत उम्र 29 वर्ष निवासी गोण्डा नगर डोडवडापुर थाना डोडवडापुर जिला बैगलोर (कर्नाटक) से एक नग सोने का चेन एवं एक नाग चांदी का मूर्ति, कुल जुमला 1,67,616/- रूपये का जप्त किया गया। मामला प्रकार है कि प्रार्थी राहुल अग्रवाल संचालक अम्बिका ज्वेलर्स के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का थाना मनेन्द्रगढ़ में पेश किया गया था कि दिनांक 07/03/2024 को दोपहर एक व्यक्ति आयकर विभाग अम्बिकापुर का अधिकारी बताकर एक सोने का चैन जिसका वजन 23. 93 ग्राम व चांदी का एक मूर्ति कुल कीमति 167616 रूपये का फर्जी भुगतान का मैसेज दिखाकर धोखाधड़ी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया लगातार आरोपी का विभिन्न जिलो एवं राज्यो से सम्पर्क कर पता साजी किया जा रहा था कि इस दौरान पता चला कि थाना मनेन्द्रगढ़ की घटना से मिलती जुलती घटना थाना गुना जिला गुना मध्य प्रदेश एवं थाना कवीरधाम जिला कबीरधाम छ0ग0 में भी घटना घटित की गई है प्रकरण का एक आरोपी विशाल आर एन नीलंगे उर्फ दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्र महेश्वर जिला जेल कवीरधाम छ०ग० में था जिसे अन्य घटना में जिला जेल गुना भेजा गया है कि थाना मनेन्द्रगढ़ के अपराध में ज्वेलरी शाप से प्राप्त सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को सम्बधित जेल में भेजने पर पहचान किया गया कि यही आरोपी थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध घटित किया गया है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी  पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा रेंज सरगुजा एवं  पुलिस अधीक्षक   चन्द्रमोहन सिंह जिला एम.सी.बी, के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक वाडेगांवकर एवं एसडीओपी  ए. टोप्पो मनेन्द्रगढ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा प्रोण्डक्शन वारण्ट जारी कराकर जिला जेल कबीरधाम छ0ग० से थाना मनेन्द्रगढ़ लाकर आरोपी विशाल आर एन नीलंगे उर्फ दीपेन्द्र उर्फ दीपेन्द्र महेश्वरी को प्रोडक्शन वारण्ट के साथ  न्यायालय पेश किया  न्यायालय की अनुमति प्राप्त होने पर औचारिक गिरफ्तारी की गई एवं पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी से ज्वेलरी शाप में ठगी के एक नग सोने का चेन एवं एक नाग चांदी का मूर्ति, कुल जुमला 1,67,616/- रूपये। को बरामद किया गया है आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सउनि विपिन मिंज, आरक्षक संजय कांत, दुबेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें