Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला,97 वर्षीय मतदाता राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव को सुविधा प्रदान करने के लिए निर्वाचन आयोग का किया धन्यवाद

Admin Thu, May 2, 2024

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/02 मई 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के हर एक नागरिक को मतदान में शामिल होने एवं लोकतंत्रात्मक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु होम वोटिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसका लाभ शारीरिक असमर्थता एवं वृद्धावस्था के कारण मतदान केन्द्रों तक पहुँच पाने में असमर्थ अनेक बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को मिल रहा है एवं इस सुविधा के द्वारा वे अपने घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर पा रहे हैं। कोरबा संसदीय क्षे़त्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड खड़गवां के चिन्हाकिंत बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा भी होम वोटिंग किया गया। होम वोटिंग कराने के लिए नियुक्त मतदान अधिकारी उनके घरों में पहुँचे। मतदान अधिकारियों को अपने घर में देखकर मतदाताओं सहित उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की। खडगवां निवासी 97 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि वोट देकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्हें होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला। इस हेतु उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें