Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (शिक्षा विभाग) मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 9वीं की छात्राओं ने किया अलास्का कंप्यूटर सेंटर का शैक्षिक भ्रमण

Admin Wed, Feb 26, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (शिक्षा विभाग) मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 9वीं की आईटी की छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अर्चना वैष्णव, व्याख्याता  टी विजय गोपाल राव, श्रीमती संध्या मिश्रा एवं आईटी ट्रेनर  चन्दन कुमार केवट के मार्गदर्शन में अलास्का कंप्यूटर सेंटर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को कंप्यूटर की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया गया, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। सभी छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा को अपने अध्ययन में शामिल करने और डिजिटल तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के संचालक मो. फिरोज ने छात्राओं को कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया तथा विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान सभी के लिए अनिवार्य हो गया है। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक  विजय कुमार विश्वकर्मा से छात्राओं ने कंप्यूटर के विभिन्न भागों, प्रोग्रामिंग की मूलभूत जानकारी और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया। उनके द्वारा छात्राओं को कंप्यूटर क्षेत्र की नई संभावनाओं और करियर के अवसरों की भी जानकारी दी गई। विद्यालय प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हैं। छात्राओं ने भी इस अनुभव को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। इस दौरे के अंत में विद्यालय के आईटी ट्रेनर  चन्दन कुमार केवट ने शैक्षिक भ्रमण को छात्राओं के लिए लाभकारी बताते हुए संस्था संचालक और शिक्षकों को धन्यवाद व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें