Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

हनुमान जन्मोत्सव पर : भव्य भंडारे का आयोजन कल

Praveen Nishee Fri, Apr 11, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार, 12 अप्रैल को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, सीएमओ बंगले के सामने, मनेंद्रगढ़ में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर भगवान महाबली हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात "श्री हनुमान जय भंडारा" का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुजनों के लिए प्रसाद व भोजन की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम का आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति एवं क्षेत्र के वार्डवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजको ने समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागी बनें और धर्म व सेवा के इस पुनीत अवसर को सफल बनाएं।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग का भी संदेश देता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें