Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

ए के इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी : स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी - ओझा

Praveen Nishee Fri, Apr 11, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। चैनपुर स्थित ए के इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजन में संस्थान के छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. मंचीय ओपचारिकताओं के उपरांत संस्थान के डायरेक्टर डा. ए के ओझा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एकजुटता की जरूरत महसूस हुई और इसी सोच के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 में की गई. लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. यह फैसला डब्लू एच ओ की पहली बैठक में लिया गया था ताकि दुनियाभर के लोग स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों के बारे में जान सकें.संस्था प्राचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है बल्कि यह हमें अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत याद दिलाने के लिए खास मौका होता है. सबसे पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 में मनाया गया था. इसे शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बीमारियों की रोकथाम, सेहतमंद जीवनशैली और सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जागरूक करना करना था. यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना को भी सम्मान देता है, जो 1948 में बना था.विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम के बारे में उन्होंने बताया कि किसी भी दिवस के सफल आयोजन के लिए हर वर्ष एक विषय निर्धारित किया जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 का विषय- स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य है. हम सभी पूरे वर्ष भर इसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें