Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: जिला पंचायत एमसीबी में होली मिलन समारोह उमंग और हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न

Admin Wed, Mar 12, 2025

  मनेंद्रगढ़।एमसीबी। होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रंगों और फूलों की छटा बिखरी। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रेम, सौहार्द्र और स्नेह के रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। होली के इस उल्लासमय आयोजन में सभी ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता शर्मा सोम ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह होली के रंग हर किसी के जीवन में खुशियां भरते हैं, उसी तरह हमें भी समाज में प्रेम, सौहार्द्र और समर्पण की भावना को प्रबल बनाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह और उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया और जिले के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जताई। जिला अधिकारियों ने भी इस आयोजन को और अधिक सतरंगी बनाने का प्रयास किया। समर्पण और सद्भावना के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर भरतपुर से श्रीमती अनिता चौधरी, कंजिया से श्रीमती सुखमंती सिंह, कोटाडोल से श्रीमती बेलाकुंवर आयाम, केल्हारी से श्रीमती अनिता सिंह, ताराबहरा से अजीत नारायण, चैनपुर से रामजीत लकड़ा, देवाड़ांड से श्रीमती ममता सिंह और खड़गवां जनपद पंचायत क्षेत्र से श्रीमती प्रिया सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें