Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने : 2 करोड़ 37 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन सम्पन्न

Praveen Nishee Sat, Apr 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 2 करोड़ 37 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुँचे मनेंद्रगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल जहा मनेंद्रगढ़ के शीतला मंदिर के सामने में नगर पालिका के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल पहुँचे जहा शीतला माता मंदिर में जाकर पहले माथा टेका उसके बाद कार्यक्रम स्थल में उनका स्वागत किया गया, भूमि पूजन कार्यक्रम में बैठे उसके पश्चात 2 करोड़ 37 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया गया । जिसके बाद मंच पर नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव व नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा सहित पार्षद मौजूद रहे । वही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने मंच से कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार है और क्षेत्र में विकास की कमी नही होगी वही लगातार प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं और हमने जो कहा था वो हम अपना वादा पूरा कर रहे है और हमने नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सीएमओ को कहा है कि नगर पालिका की जो पुराना भवन है उसकी जगह हम क्या ऐसा बनाये की शहर की सुंदरता और बढ़े और आने वाले 10 दिनों में जब आऊंगा तब इसको लेकर चर्चा करेंगे और शहर के विकास को लेकर सदा मैं आप ले साथ रहूंगा । इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद व भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें