Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: राजधानी के होटल ट्राईटन की बड़ी लापरवाही, जैन समुदाय के लोगों को वेज की जगह परोसा चिकन सूप…

Admin Sun, Mar 9, 2025

रायपुर ।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल ट्राईटन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शाकाहारी लोगों को चिकन सूप परोस दिया गया। जिन लोगों को चिकन सूप परोसा गया वे सभी जैन समुदाय के हैं। घटना के बाद हंगामा हो गया। पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के होटल ट्राईटन का है। मिली जानकारी के अनुसार जैन समुदाय के लोगों ने होटल ट्राईटन एक इवेंट रखा था। इसमें बफे लगा हुआ था। इसी दौरान उन्हें चिकन सूप परोसा गया। हैरानी की बात तो यह है कि परोसे गए चिकन सूप में वेज का टैग लगा हुआ था। लोगों को खाने के वक्त संदेह हुआ कि यह नानवेज है। प्रबंधन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। जैन समाज के लोगों को आरोप है कि इस मामले में होटल प्रबंधन अडियल रवैया अपनाता रहा। वो अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जैन समाज के लोगों ने इस गलती पर नाराजगी जताई और होटल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिलहाल, होटल प्रबंधन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन विवाद को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें