Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Admin Wed, Jun 12, 2024

मनेन्द्रगढ़ सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कई जगह शरबत वितरण किया गया। शहीदी पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में श्री गुरू ग्रंथ साहब का विशेष दीवान सजाया गया। लोगों ने गुरुद्वारा में पहुंचकर अरदास की। जिसके बाद दोपहर को छबील लगाकर राहगीरों को ठण्डा शर्बत पिलाया गया। इस बार शहर के चार अलग अलग स्थानों पर लोगों को शरबत पिलाया गया। बताया गया कि गुरू अर्जन देव पांचवें सिख गुरू थे। जिनका शहीदी दिवस हर साल जेठ सुदी चतुर्थी को मनाया जाता है। वे सिखों के पहले शहीद थे। जिन्हें शहीदों का सरताज भी कहा जाता है। उनकी शहादत सिखों के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखती है। उनके नाना अमरदास थे जो तीसरे सिख गुरू थे। बाबा ईश्रर सिंह ने गुरू अर्जन देव से शिक्षा लेकर हर प्राणी मात्र के भले की सोच रखने की सीख दी थी ।इस अवसर पर समाजसेवी संस्था वी क्लब की कमलेश अरोरा, श्वेता पोद्दार, देवेंदर कौर, प्रीति, लीना अरोरा, ज्योति अग्रवाल, सविता अग्रवाल समेत अन्य सदयस्यों ने शरबत वितरण में सहयोग किया. कमलेश अरोरा परिवार की ओर से श्री सुखमनी साहेब जी का पाठ करवाया गया. पाठ के उपरांत बाजार में शरबत वितरण किया गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें