: सीतामढ़ी धाम में नौतपा महायज्ञ का आयोजन हो रहा है.
Admin Sun, May 26, 2024
मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम घघरा के सीतामढ़ी धाम में नौतपा महायज्ञ का आयोजन हो रहा है... पिछले तीन वर्षों से घघरा के इस पवित्र स्थल पर यह नौतपा महायज्ञ को को श्री रामचंद्र शरण जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है...भरतपुर मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर कोटाडोल मार्ग पर है इस जगह को राम शाखा आश्रम के नाम से भी जाना जाता है...लोगों की आस्था है त्रेता युग में भगवान श्री राम वनवास काल मेंं ग्राम घाघरा में सीतामढ़ी धाम घाघरा में एक रात विश्राम किए थे और उन्होंने शिवलिंग की स्थापना भी की थी इस स्थान को सीतामढ़ी घाघरा के नाम से जाना जाता है।
भरतपुर विकासखंड के हरचौका और घघरा में देखा जा सकता है जहां उसी पवित्र धाम में संत शिरोमणि श्री 108 श्री बाल ब्रह्मचारी श्री रामचंद्र शरण महाराज महंत श्री सीतामढ़ी धाम घाघरा के द्वारा नौतपा यज्ञ करवाया जा रहा है सीतामढ़ी धाम में देव पुराण भागवत कथा एवं श्री राम अखंड संकीर्तन 151 कुंडी महायज्ञ 25 मई से 3 जून तक किया जा रहा है यही भगवान श्री राम वन गमन मार्ग 71 श्री सीतामढ़ी धाम में तीन वर्ष से 151 कुंडली नौतपा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी पुराण भागवत कथा श्री राम नाम अखंड संकीर्तन संत सम्मेलन संपन्न किया जा रहा है।
विज्ञापन