Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: "योग-साधिका सम्मान -"से, कविता मंगतानी सम्मानित

Admin Wed, Mar 12, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी।पतंजलि योग समिति योग समिति एमसीबी की सदस्य कविता मंगतानी को, "योग साधिका सम्मान"2025 से सम्मानित किया गया है यह सम्मान विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेविका एवं विजय नर्सरी स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा सेंगर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था वी क्लब के समस्त महिला पदाधिकारी एवं और अन्य , सदस्य उपस्थित थे ।कविता मंगतानी की, सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में प्रतिदिन प्रातः कालीन सत्र में संपन्न होने वाले योग कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति रही है। ज्ञातव्य है कि, पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय एवं श्रीमती बलवीर कौर (लाडी)के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में पिछले कई वर्षों से प्रातः 6:00 बजे से योग कक्षा लगाई जा रही है, जिसमें सूर्य नमस्कार योगिंग जॉगिंग, योग एवं प्राणायाम का विस्तृत अभ्यास कराया जाता है। कविता को- "योग साधिका का सम्मान "प्रदान किए जाने पर महिला पतंजलि योग समिति के समस्त पदाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें