Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 19 वीं किस्त जारी, 6 करोड़ 23 लाख रुपये 31269 किसानों के खाते में

Admin Mon, Feb 24, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी की गयी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त की राशि जिले के कृषकों के समक्ष वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया। इस किस्त में किसानों को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा की जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो कि तीन किस्तों में दी जाती है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। जिले के 31269 किसानों के खाते में 6 करोड़ 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। हालांकि जिन किसानों ने ई-केवाईसी और आधार लिंक सहित अन्य औपचारिकता पूरा नहीं की है उनकी किस्त अटकने की आशंका है। इस दौरान उप संचालक कृषि लाल सिंह आर्माे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुर्रे, वरिष्ठ कृषि अधिकारी रवि गुप्ता एवं कृषि विस्तार अधिकारी विकास चौरसिया सहित जिले कृषक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें