Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

खोंगापानी में जल संकट : एस.ई.सी.एल. प्रबंधन से जल वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग

Praveen Nishee Fri, Apr 4, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। झगराखाण्ड उपक्षेत्र हसदेव क्षेत्र (एस.ई.सी.एल.) द्वारा संचालित खदानों के कारण नगर पंचायत खोंगापानी में जल संकट गहरा गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खानों के संचालन से क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोत समाप्त हो चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप पानी की उपलब्धता पर गंभीर असर पड़ा है। नागरिकों का कहना है कि कॉलरी प्रबंधन द्वारा जल वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं की जा रही है, जिसके कारण उन्हें 5 से 6 दिनों में एक बार पानी मिल पा रहा है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता व नगर पंचायत खोंगापानी के उपाध्यक्ष विवेक कुमार चतुर्वेदी, ने उपक्षेत्रीय प्रबंधक को एक पत्र लिखा है, जिसमें जल संकट के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि यह जल संकट एस.ई.सी.एल. के खदानों के कारण उत्पन्न हुआ है, और अब प्रबंधन की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इस समस्या का समाधान करें।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि अगर जल वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है, तो वे 15 दिनों के भीतर धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम, क्रमिक अनशन और यहां तक कि आमरण अनशन तक करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने यह चेतावनी दी कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी एस.ई.सी.एल. प्रबंधन पर होगी।

स्थानीय निवासी उम्मीद कर रहे हैं कि प्रबंधन जल संकट के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाएगा, ताकि खोंगापानी के नागरिकों को जल की समस्या से निजात मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें