: एक्सीट पोल को एकजेट पोल मे बदले कार्यकर्ताओ का हौसला अफजाई किया - श्याम बिहारी
Admin Mon, Jun 3, 2024
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी एम सी बी जिले मे कल होने वाले मतगणना को लेकर अभिकर्ताओ की बैठक राजस्थान भवन मे सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं श्याम प्रशाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारम्भ हुई ।
बैठक मे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कल होने वाले मतगणना की प्रत्येक बारिकी विन्दु पर कार्यकर्ताओ का को अवगत कराया गया साथ ही प्रत्येक टेबल पर होने वाले गणना को कार्यकत्ताओ को जल्द बाजी न करने की सलाह दी साथ वे अंतिम परिणाम तक अपने टेबल पर नजर बनाये रखने साथ होने वाले evm की त्रुटि पर तत्काल जानकारी देने को बात कही गई।
वंही पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले ने भी प्रत्येक कार्यकर्ताओ का हौसला अफजाई कर कही की किसी भी स्थिति मे हम को ये नही मान कर चलना है की हम जीत रहे उसको ध्यान न देकर अंतिम परिणाम के पश्चात ही सभी को अपना स्थान छोड़ना है और हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद को विजयी बनाने संकल्पित है और प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद है इस बातो को ध्यान मे रख कर कार्य करना चाहिए और कार्यकर्ताओ को किसी भी प्रकार से मनोबल नही टूटना चाहिए।
वंही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज तक जो परिणाम टेलीविजन या अन्य माध्यम से सामने आ रहे वह सभी एक्सीट पोल है हम सभी को आप लोगो के द्वारा किये गये मेहनत और लग्न से जिस तरह विधान सभा चुनाव मे आप सभी ने परिणाम बदल दिया पुनः आप लोग के माध्यम से एक्सीट पोल को एकजेट पोल मे बदला उसके लिए आप सभी को धन्यवाद साथ ही पुनः आप् लोगो से उम्मीद है कि इस लोक सभा चुनाव के परिणाम को बदलने मे सहायक होंगे।एग्जिट पोल पर 421 सीट के जीतने के दावे को सही ठहराते हुए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों को जीतने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा की आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम कोरिया जिले से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को बड़ी बढ़त का सौगात देंगे जो 4 जून को परिणाम के रूप मे देखने को मिलेगा ।
वंही आज के बैठक मे एमसीबी जिला के समस्त मंडल के कार्यकर्तागण एवं भिलाई एवं दुर्ग के कार्यकर्तागण उपस्थित थे
विज्ञापन