Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम,बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह

Admin Mon, Jun 17, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। योग को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश तक इसके महत्व को दर्शाने के लिए प्रति वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी. इस दिन करोड़ों लोगों ने एक साथ योग किया जो एक रिकॉर्ड बना। इसके इतिहास पर जाएं तो यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेम्बली ने 11 दिसंबर 2014 के दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मान्यता दी. सबसे पहली बार जब ये दिन सेलिब्रेट हुआ तो इस मौके पर 192 देशों ने इसमें भाग लिया. इसके पश्चात भारत देश मे भी प्रतिवर्ष अतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का संकल्प लिया गया जिसके तत्वाधान मे 21 जून 2024 के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला मुख्यालय मे मुख्य अतिथि रहेंगी पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर -सोनहत की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा बलौदाबाजार में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल जी योगभ्यास मे शमिल हो योग करेंगे । *अपने देश के नाम है रिकॉर्ड* इस दिन भारत ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल किया. दिल्ली में एक सबसे ज्यादा लोगों के योग करने का रिकॉर्ड और एक साथ कई देशों के लोगों का एक साथ योग करने का रिकॉर्ड इस दिन कायम हुआ. *क्या है योग का मतलब* योग शब्द का अर्थ है एकता या जोड़ना. ये मन को जांचने की एक विधि है जिसके माध्यम से तन के साथ ही मन पर नियंत्रण करना, विचारों पर नियंत्रण करना सिखाया जाता है. ये आपके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है. मोटे तौर पर कहें तो ये सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित अनुशासन है जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने में मदद करता है. तथा ब्रीदिंग एक्सरसाइज जो इस प्रक्रिया का अभिन्न अंग हैं, वे शरीर के साथ ही मन के रोगों को भी दूर करती हैं. ये न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन, भावनाओं और विचारों पर नियंत्रण करना भी सिखाता है. ये शारीरिक के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इससे आपमें अनुशासन आता है जो मेंटल क्लेरिटी मिलती है। तथा जिला मुख्यालय मे आयोजित योग दिवस के दिन आम नागरिकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओ से अपेक्षा है की सभी नियत समय व स्थान जंहा निर्धारित हो वंहा समय पर पहुंच योग दिवस को सफल बनाये। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता के द्वारा दिया गया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें