Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: बिना अनुमति ग्रामीणों के खातों से हो गया राशि का आहरण,नाराज ग्रामीणों ने कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी को दिया आवेदन,धान खरीदी केंद्र कोटाडोल के प्रबंधक के खिलाफ लामबंद हुए लोग

Admin Wed, Jun 5, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिले के कोटाडोल धान खरीदी केंद्र प्रबंधक के खिलाफ शिकायत करने लगभग 25 लोग कोटाडोल थाना पहुंचे। नाराज किसानों द्वारा समिति प्रबंधक की मिलीभगत से किसानों के खाते से बिना जानकारी के राशि आहरण का आरोप लगाकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। किसानों के खातों से बिना बताए लोन आहरण का मामला गरमा गया है। कोटाडोल के लगभग 25 किसानों के साथ भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह भी उचित कार्यवाही की मांग करने थाना पहुंच गये। थाना में आवेदन देने के बाद किसानों ने बताया की कई किसानों की फसल बीमा की राशि गबन करने का मामला भी है वहीं किसानों की बिना अनुमति जिला सहकारी बैंक जनकपुर के खातों से पैसा आहरण का मामला दर्ज कराने लगभग 25 किसान थाना आये है। समिति प्रबंधक की मनमानी से किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड में बिना किसानों की अनुमति से खाद भी फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है। बुधवार को लगभग 25 किसानों ने समिति प्रबंधक के मनमानी से त्रस्त होकर उचित कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी कोटाडोल को आवेदन दिया है। भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह ने भी किसानों की पीड़ा समझते हुए किसानों के साथ कोटाडोल थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से बात की। उन्होंने स्पष्ट कहा है की समिति प्रबंधक की मनमानी भाजपा शासनकाल में नही चलेगी। अगर किसानों की समस्याओं का जल्दी ही निराकरण नही होगा और प्रबंधक पर उचित कार्यवाही नही की जायेगी तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। कोटाडोल थाना प्रभारी रामनरेश गुप्ता का कहना है कि किसानों द्वारा समिति प्रबंधक रमाकांत पाण्डेय के विरुद्ध आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें