Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डोमनापारा में हुए विविध प्रतियोगिताएं, महिलाओं ने दिखाया अपना जौहर

Admin Thu, Mar 6, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत डोमनापारा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई कुसरो, सरपंच श्रीमती मानमत्ती, पूर्व सरपंच भवन सिंह, लक्ष्मण, स्वस्थ भारत मिशन से प्रभा पयासी, विहान स्वच्छताग्राही लक्ष्मनीया, संतोषी, जयकुंवर, दूबराजिया, मनबसिया, ललिता, खुशबू, ननकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बिंदी लगाने की प्रतियोगिता, स्वच्छता अनुभव साझा करने और कुर्सी दौड़ जैसे आयोजन शामिल थे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम में विशेष उत्साह के साथ भाग लिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें