Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन एवं विद्यालय परिवार ने संस्था के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Admin Sun, May 19, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने वर्ष 2024 की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कक्षा बारहवीं एवं दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के घर जाकर उनका तिलक लगा कर एवं माल्यार्पण तथा मिष्ठान्न देकर इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा में छात्रा शिप्रा तिवारी ने 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों के परिजनों को भी इन विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार को अपने घर पर आया देख विद्यार्थी एवं उनके परिजन भावुक हो गये। परिजनों ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को दिया और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी अध्ययन और अध्यापन को लेकर साथ ही विद्यालय की अन्य गतिविधियों के संबंध में अपने अनुभव साक्षा किये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें