Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

: ग्रामीणों ने मतदान दलों का गर्मजोशी के साथ किया मतदान केंद्र में स्वागत

Admin Wed, Feb 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ में 20 फरवरी 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान होगा। इसके लिए आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर में मतदान दलों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त्य, जनपद सीईओ वैशाली सिंह, वाहन नोडल अधिकारी दयानंद तिग्गा और निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मतदान दलों के रवाना होने के बाद जब वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों के इस गर्मजोशी भरे स्वागत ने लोकतंत्र के इस महापर्व को और भी खास बना दिया। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें