Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

गोवंशों तस्करी की कोशिश नाकाम : विश्व हिंदू परिषद और हिन्दू सी वाहिनी ने 11 भैंसों को छुड़ाया

Praveen Nishee Tue, Apr 8, 2025

अमलीपदर। गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में गो-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विश्व हिंदू परिषद और हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने नाकाम कर दिया। उड़ीसा के चार गो-तस्कर, 11 नग भैंसा और भैंसी को जंगल के रास्ते से उड़ीसा ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अमलीपदर के पास संगठन के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में कुछ जानवर पूरी तरह स्वस्थ पाए गए, जबकि कुछ में मामूली बीमारी की पुष्टि हुई।

विश्व हिंदू परिषद धर्म जागरण देवभोग प्रखंड के प्रमुख, मोहन यादव ने जानकारी दी कि यह तस्कर लंबे समय से गरियाबंद जिले से गोवंशों की तस्करी कर उड़ीसा में बेचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की नजर इन तस्करों पर कई दिनों से थी और आखिरकार आज उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया।

मोहन यादव ने यह भी आरोप लगाया कि गोहरापदर बाजार से भी गो-तस्करी की गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं। क्षेत्र के कुछ बड़े मगरमच्छ और दलाल के संरक्षण में गो तस्करी होने का बात क्षेत्र के लोग कहते हैं। संगठन की सतर्कता और तत्परता से इस बार 11 गोवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया, जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी गो-तस्करी की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कहीं पर भी गो तस्करी हो तो हमें तत्काल बताएं । हम गोवंशों के रक्षा करेंगे । हिंदू सेना व समाजसेवी_ चिराग ठाकुर

विज्ञापन

जरूरी खबरें