Advertisment

24th June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: आप भाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने आपको जनसेवा का अवसर दिया-  पीएमजेएफ सत्येन्द्र शर्मा

Admin Tue, Mar 11, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। ईश्वर सेवा करने का अवसर सभी को नहीं देता आप भाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने आपको जनसेवा का अवसर दिया होटल हसदेव इन में रीजन चेयरपर्सन लायन रजनी अग्रवाल, लायंस क्लब, मनेन्द्रगढ़ व लायंस क्लब प्राइड मनेन्द्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांचवीं रीजन कांग्रेस साक्षी में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपना वक्तव्य देते हुए पीएमजेएफ सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि ईश्वर ने आपको संवेदनशील बनाया है कि आप दूसरे के दुःख समझकर उनके लिए कुछ कर रहे हैं इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं रीजन चेयरपर्सन लायन रजनी अग्रवाल ने कहा कि आजकल लोग इतने स्वार्थी हो गए हैं कि अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते लेकिन आप सौभाग्यशाली हैं कि अनजाने वृद्धजनों की सेवा करते हैं इस रीजन कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि PMJF PDG लायन सत्येंद्र शर्मा , मुख्य वक्ता MJF SVDG लायन रूपुदमन सिंह पुसरी, एवं विशिष्ट अतिथिगण PDG लायन डॉ.जी डी सिंह एवं PDG लायन एन के जैन जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथि गणों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। लायन कौशल अरोरा  द्वारा लायन रजनी अग्रवाल  का जीवन परिचय बहुत ही शानदार तरीके से पढ़ा गया। रीजन चेयरपर्सन लायन रजनी अग्रवाल  द्वारा सभी सदस्यों को उनकी प्रतिभा के आधार पर अवार्ड भी दिए गए । रीजन के अंतर्गत 9 क्लबों के सदस्य मनेंद्रगढ़,अनूपपुर, बुढार, चिरमिरी, अंबिकापुर सरगुजा, महामाया, सुपरस्टार एवं सेंट्रल के सभी सदस्य रीजन कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। सभी क्लबों द्वारा बैनर प्रेजेंटेशन किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ प्राइड के लायन सदस्यों द्वारा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की जागरूकता लाने के लिए नाट्य संचालन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन शैलेश जैन एवं लायन पूनम सिंह द्वारा बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। राष्ट्रगान से समापन हुआ। इस अवसर पर एमजेएफ ला.सुधीर जैन,पीएमजेएफ ला.रिपुदमन सिंह पुसरी,ला.जी.डी.सिंह,एमजेएफ ला नरेंद्र जैन, एमजेएफ ला डॉ मंजुलिका करने,ला अनिल शुक्ला(जोन चेयरमैन),ला सोनिया कालरा(रीजन सेकेट्री)ला कौशल अरोड़ा (रीजन सलाहकार),ला जसपाल कालरा(आयोजन अध्यक्ष),ला जितेश चावड़ा(अध्यक्ष, लायंस क्लब, मनेन्द्रगढ़),ला नीरज अग्रवाल(सचिव, लायंस क्लब, मनेन्द्रगढ़),ला अनीष गुप्ता(कोषाध्यक्ष, लायंस क्लब, मनेन्द्रगढ़),ला वर्षा गोयल(अध्यक्ष, लायंस क्लब प्राइड, मनेन्द्रगढ़),ला अंशु अग्रवाल(सचिव, लायंस क्लब प्राइड ,मनेन्द्रगढ़),ला पूजा श्रीवास्तव(कोषाध्यक्ष, लायंस क्लब प्राइड, मनेन्द्रगढ़)ला.राजकुमार पाण्डेय,ला नरोत्तम शर्मा,ला डॉ करन, ला.सुंदरलाल दुग्गड़,अनीष गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने सहभागिता की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें